साथीन में बालिका सम्मान समारोह एवं सावन महोत्सव के आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।
By Shubh Bhaskar ·
18 Jul 2026 ·
38 views
साथीन में बालिका सम्मान समारोह एवं सावन महोत्सव के आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया।
पीपाड़ शहर ।समीपवर्ती ग्राम पंचायत साथीन में बालिकाओं के सम्मान और लोक संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से बालिका प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सावन महोत्सव 2026 का आयोजन 2 अगस्त को किया जाएगा। इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन शनिवार को ग्राम साथीन में किया गया।समाजसेवी रामनिवास कुड़िया ने बताया कि यह कार्यक्रम 2 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक रूपमुनि रूखीदेवी गौशाला साथीन के सभागार में आयोजित होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपालगढ़ विधायक गीता बड़बड़ होगी वहीं विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर डॉ. रूमादेवी चौधरी, पाली कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, कौशल्या चौधरी सीधी मारवाड़ी, रामप्यारी सियाग, समाजसेविका शारदा चौधरी, जोधपुर जिला सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, पीपाड़ प्रधान सोनिया चौधरी, जिला परिषद सदस्य दिव्या चौधरी सहित क्षेत्र की अनेक महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगी।इस दौरान भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कक्षा 10 एवं 12 वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ महिलाओं के लिए डांस प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़प्रतियोगिता एवं बेस्ट लहरिया प्रतियोगिता जैसी आकर्षक खेलप्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।पोस्टर विमोचन के अवसर पर समाजसेवी रामनिवास कुड़िया, रामचन्द्र कुड़िया, बाबूलाल मुन्दियाड़ा, भीरमदेव कुड़िया,दिनेश कलवाणियां व श्रवण सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।