जयपुर में नव चयनित 102 RAS अधिकारियों का हुआ सम्मान।
By Shubh Bhaskar ·
18 Jul 2026 ·
30 views
जयपुर में नव चयनित 102 RAS अधिकारियों का हुआ सम्मान।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर विप्र फाउंडेशन के श्री परशुराम ज्ञानपीठ में नव चयनित 102 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि किसी भी सामाजिक संस्था द्वारा एक साथ 100 से अधिक नव चयनित RAS अधिकारियों के सम्मान का यह पहला आयोजन माना जा रहा है।
समारोह में नव चयनित अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक पद केवल अधिकार का नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का अवसर है।
श्री परशुराम ज्ञानपीठ में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विप्र फाउंडेशन द्वारा युवाओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों में राष्ट्र सेवा, सामाजिक सरोकार और नैतिक मूल्यों की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों ने समाज और राष्ट्रहित में निष्पक्ष एवं समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
आयोजकों ने बताया कि यह सम्मान समारोह समाज और प्रशासन के बीच सकारात्मक संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।