चुनावी रंजिश में हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत ०9 दोषियों को उम्रकैद!
By Shubh Bhaskar ·
18 Jul 2026 ·
19 views
चुनावी रंजिश में हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत ०9 दोषियों को उम्रकैद!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर जिला एवं सत्र न्यायालय (डीजे कोर्ट) ने वर्ष 2016 में चुनावी रंजिश के चलते हुई अवतार सिंह की हत्या के बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह सहित ०9 आरोपियों को दोषी करार दिया है।
न्यायालय ने सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह मामला वर्ष 2016 में चुनावी रंजिश के चलते हुई अवतार सिंह की हत्या से जुड़ा था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर फैसला सुनाते हुए नौ आरोपियों को दोषी ठहराया। अदालत के इस निर्णय को लंबे समय से लंबित मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।