सकट में बेसहारा परिवार की मदद के लिए जुटे ग्रामीण, ₹2.98 लाख की आर्थिक सहायता सौंपी।
By Shubh Bhaskar ·
18 Jul 2026 ·
101 views
सकट में बेसहारा परिवार की मदद के लिए जुटे ग्रामीण, ₹2.98 लाख की आर्थिक सहायता सौंपी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ बनी का बास,सकट निवासी मांगेलाल मीणा के लंबी बीमारी के बाद निधन से आर्थिक संकट में आए उनके परिवार की सहायता के लिए ग्रामीणों और सर्व समाज हैल्प टीम समिति ने सराहनीय पहल करते हुए करीब ०2 लाख 98 हजार 198 की आर्थिक सहायता एकत्रित कर परिवार को सौंपी।
सर्व समाज हैल्प टीम समिति के सदस्य सुनील भाकरी, प्रमोद सैनी एवं प्रकाश भाबला दुब्बी ने बताया कि मांगेलाल मीणा के निधन के बाद परिवार के समक्ष आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने एक विशेष सहायता अभियान शुरू किया, जिसमें लगभग 520 सहयोगकर्ताओं ने अपनी स्वैच्छिक भागीदारी निभाई।
सहयोग राशि सौंपने से पूर्व सर्व समाज हैल्प टीम के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने मांगेलाल मीणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृति में एक फलदार पौधा एवं परिंडा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा का संदेश भी दिया गया।
मिशन से जुड़े सदस्यों ने निर्णय लिया कि एकत्रित राशि में से ₹1.90 लाख पीड़ित परिवार के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के रूप में जमा कराई जाएगी, जबकि शेष राशि परिवार की दैनिक आवश्यकताओं और घरेलू खर्च के लिए उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में सुनील भाकरी, प्रमोद सैनी (सकट),शैलेन्द्र खटाना,फूलचंद सैनी(सरपंच प्रतिनिधि),कुजोड़ मीणा (एलआईसी),घासीराम, जगदीश बाबूजी,ललित, बाबूलाल,चिरंजी, किशोरीलाल,बद्री प्रसाद, राजकुमार,मनोज भाबला, सर्व समाज हैल्प टीम के सदस्य,पीड़ित परिवार तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मीडिया जानकारी प्रकाश भाबला दुब्बी द्वारा उपलब्ध कराई गई।