ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

350 विद्यार्थियों को निःशुल्क सहायक पाठ्य सामग्री वितरित।

By Shubh Bhaskar · 18 Jul 2026 · 10 views
350 विद्यार्थियों को निःशुल्क सहायक पाठ्य सामग्री वितरित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, बड़ी चौपड़, जयपुर में अध्ययनरत 350 छात्र-छात्राओं को व्यास सेवा संस्थान एवं उत्कर्ष संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क सहायक पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी तथा वे बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन कर सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन ने व्यास सेवा संस्थान एवं उत्कर्ष संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलता है और उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, संस्थाओं के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ व वॉइस ऑफ़ मीडिया के तहसील उपाध्यक्ष तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी अनेक संगठनों पर प्रमुख पदों से जुड़े सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube