ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राधा-गोविंद के अनन्य सेवक स्व. राधेश्याम जोशी की स्मृति में हुआ भजन-कीर्तन।

By Shubh Bhaskar · 18 Jul 2026 · 26 views
राधा-गोविंद के अनन्य सेवक स्व. राधेश्याम जोशी की स्मृति में हुआ भजन-कीर्तन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राधा-गोविंद के अनन्य भक्त एवं प्रसादी वितरण सेवा से जुड़े स्वर्गीय राधेश्याम जोशी की पुण्य स्मृति में शनिवार को श्री गोविंद देव जी मंदिर में श्रद्धापूर्वक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से भजनों का रसास्वादन करते हुए स्व. जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंदिर के महंत दिलीप मुखर्जी ने बताया कि स्वर्गीय राधेश्याम जोशी श्री राधा-गोविंद मंदिर के समर्पित सेवक थे। उन्होंने जीवनभर मंदिर सेवा एवं प्रसादी वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा की, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
कार्यक्रम में गिरिराज प्रसाद जोशी,योगेश वशिष्ठ, अधिवक्ता सुरेंद्र माथुर,नेमी भाई,विशंभर घीया,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, झरना विकास समिति के प्रमुख सेवादार मुकेश जोशी, अशोक जोशी,अनिल जोशी, शशिकांत जोशी,महेश जोशी, नवीन जोशी तथा करणी माता समिति के संयोजक राजेश जोशी,श्रमजीवी पत्रकार संघ,वॉइस ऑफ़ मीडिया के तहसील उपाध्यक्ष व अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजू भैया मददगार, जगमोहन पाराशर, रामबाबू, आनंद गिरि एवं अन्य भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने स्व. राधेश्याम जोशी के व्यक्तित्व एवं मंदिर सेवा में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube