ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राज्य सरकार आरक्षण प्रक्रिया पूरी करे, ०2 दिन में पंचायत-निकाय चुनाव की घोषणा कर देंगे: *राज्य चुनाव आयुक्त*

By Shubh Bhaskar · 18 Jul 2026 · 51 views
राज्य सरकार आरक्षण प्रक्रिया पूरी करे, ०2 दिन में पंचायत-निकाय चुनाव की घोषणा कर देंगे: *राज्य चुनाव आयुक्त*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में लंबित पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने आयोग का पक्ष स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का कार्य केवल चुनाव कराना है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और महिलाओं के लिए आरक्षण तय करना राज्य सरकार का अधिकार है।
राजेश्वर सिंह ने कहा कि यदि OBC आयोग की रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में OBC आरक्षण के बिना चुनाव कराने का निर्णय लिया जाना है, तो यह भी राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय है। चुनाव आयोग इस संबंध में स्वयं कोई निर्णय नहीं ले सकता।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस दिन राज्य सरकार वार्डों एवं पदों के वर्गवार आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर देगी, उसके अगले दो दिन के भीतर राज्य चुनाव आयोग पंचायत और निकाय चुनाव की घोषणा कर देगा।
राज्य चुनाव आयुक्त के इस बयान के बाद पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों और चुनाव कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube