ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान जगन्नाथ को स्नेह भोज का निमंत्रण देने रविवार को जाएगी श्रद्धालुओं की टोली *महंत प्रकाशदास महाराज*

By Shubh Bhaskar · 18 Jul 2026 · 14 views
भगवान जगन्नाथ को स्नेह भोज का निमंत्रण देने रविवार को जाएगी श्रद्धालुओं की टोली *महंत प्रकाशदास महाराज*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज के मेला महोत्सव के तहत रविवार को कस्बे के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाशदास महाराज के सानिध्य में बैंड-बाजों के साथ भगवान श्री जगन्नाथ दरबार भवन पहुंचकर भगवान को स्नेह भोज, बारात सहित पधारने एवं भेंट-न्योछावर का पारंपरिक निमंत्रण देंगे।
आयोजकों ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी को 20 जुलाई (सोमवार) को आयोजित होने वाले स्नेह भोज के लिए विधिवत आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु सामूहिक पूजा-अर्चना कर भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।
कार्यक्रम में कस्बे के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। बैंड-बाजों के साथ निकाली जाने वाली यह आमंत्रण यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का आकर्षक स्वरूप प्रस्तुत करेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube