ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भामाशाह ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, सरपंच ने किया उद्घाटन।

By Shubh Bhaskar · 18 Jul 2026 · 84 views
भामाशाह ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर, सरपंच ने किया उद्घाटन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए भामाशाह एवं राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में कनिष्ठ लेखाकार दिनेश कुमार शर्मा ने अपने पिता लेक्चरार लालाराम शर्मा की प्रेरणा से एक वाटर कूलर भेंट किया गया।
वाटर कूलर का उद्घाटन ग्राम पंचायत माचाड़ी की सरपंच श्रीमती इंदु देवी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल ने भामाशाह दिनेश कुमार शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा कहा कि इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होने के साथ-साथ उनकी मूलभूत सुविधाओं को भी सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम में किशन बटवाड़ा, रामनिवास जांगिड़,श्रमजीवी पत्रकार संघ तथा वॉइस ऑफ मीडिया के तहसील उपाध्यक्ष व अन्य संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय परिवार ने भामाशाह के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube