ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दसवीं कक्षा विज्ञान विषय मे डिजिटल अभ्यास क्विज का शुभारंभ

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 31 views
दसवीं कक्षा विज्ञान विषय मे डिजिटल अभ्यास क्विज का शुभारंभ

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा/माध्यमिक शिक्षा विभाग भीलवाड़ा द्वारा शुक्रवार को दसवीं कक्षा में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय में सचित्र ऑनलाइन अभ्यास क्विज का शुभारंभ डी ई ओ प्रारंभिक डॉ. रामेश्वर प्रसाद जीनगर और ए डी पी सी समग्र शिक्षा डॉ. कल्पना शर्मा ने जिले के सी बी ई ओ और प्रिंसिपल व्हाट्स ऐप ग्रुप पर लिंक भेजकर ने किया। चैप्टर वाइज़ इन प्रश्नों के घर पर निरन्तर अभ्यास से बच्चों को फीडबैक द्वारा बोर्ड परीक्षा तैयारी में तनाव से मुक्ति मिलेगी और आत्म विश्वास जागृत होकर श्रेष्ठ परिणाम रहेंगे। क्विज और ऐप का निर्माण सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमेश अगनानी और पनोतिया में कार्यरत विज्ञान शिक्षक महेश कुमार कोली ने किया है जो वर्ष 2021से निरंतर जारी है। कार्यक्रम में हेमलता अगनानी, दिनेश चन्द्र कोली, विनोद कुमार खोईवाल आदि उपस्थित थे। ऑनलाइन क्विज क्लास विद्यार्थियों के घर पर शैक्षिक उन्नयन, श्रेष्ठ बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए उपयोगी रहेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube