ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भरतपुर रेंज की नई आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने संभाली कमान, कानून व्यवस्था होगी और सुदृढ़।

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 35 views
भरतपुर रेंज की नई आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने संभाली कमान, कानून व्यवस्था होगी और सुदृढ़।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- भरतपुर- भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. प्रीति चंद्रा ने भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि रेंज में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, संगठित अपराध की रोकथाम तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नई आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष रणनीति अपनाई जाएगी। रेंज के सभी जिलों में पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए जनता का विश्वास और सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube