ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश नाकाम, 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 41 views
: अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश नाकाम, 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र की अपहरण के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने छात्र का अपहरण कर उसके परिजनों से फिरौती वसूलने की साजिश रची थी, लेकिन योजना विफल होने पर छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी।
एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी छात्र के परिचित थे। उन्होंने छात्र को किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए। रास्ते में छात्र को अपने अपहरण का आभास हो गया और उसने भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों,सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने फिरौती के उद्देश्य से अपहरण की साजिश रचने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने बताया कि इस जघन्य वारदात में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
[17/7, 6:23 pm] नागपाल राजगढ़ पत्रकार: अगला समाचार नंबर ✍️✍️✍️✍️✍️✍️

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube