महिला पर सियार का हमला, दोनों हाथ और होंठ घायल
By Shubh Bhaskar ·
17 Jul 2026 ·
28 views
महिला पर सियार का हमला, दोनों हाथ और होंठ घायल
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर वन मंडल के सदर रेंज अंतर्गत हाजीपुर गांव में शुक्रवार को एक महिला पर सियार ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी।
जानकारी के अनुसार महिला खेत में चारा काट रही थी, तभी अचानक एक सियार ने उस पर हमला कर दिया। हमले में महिला के दोनों हाथों और होंठ पर गंभीर चोटें आईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सियार को वहां से भगाया।
ग्रामीणों ने घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सियार की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।