ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र के निर्माण की तैयारी में जुटा : *जे.पी. पांडेय*

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 14 views
भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र के निर्माण की तैयारी में जुटा : *जे.पी. पांडेय*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रांची- भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा सीमाओं की निगरानी एवं सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित स्वदेशी स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप (AS-HAPS) कार्यक्रम का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि यदि यह परियोजना निर्धारित रूप से विकसित होती है, तो भारत सीमाओं की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल होगा। उनके अनुसार,इस प्रकार की प्रणाली लंबी अवधि तक ऊंचाई पर रहकर सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी,घुसपैठ की पहचान तथा सुरक्षा एजेंसियों को वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक हो सकती है।
जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की स्वदेशी तकनीक भविष्य में चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से संचालित उच्च-ऊंचाई वाले एयरशिप लंबे समय तक हवा में रहकर थर्मल इमेजिंग और अन्य आधुनिक सेंसरों के माध्यम से सीमाई गतिविधियों पर नजर रखने में सक्षम हो सकते हैं। इससे सुरक्षा बलों को समय रहते आवश्यक कार्यवाही करने में मदद मिलेगी।
पांडेय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना भारतीय सीमाओं की सुरक्षा को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा देश की सामरिक क्षमता को और सशक्त बनाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube