ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का परीक्षा परिणाम

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 117 views
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 का परीक्षा परिणाम

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/गांव तस्वारिया बांसा फुलिया कला के लाल देवराज पिता शंकर खिकड़ेल जाट, गांव सेवनी अमरपुरा शाहपुरा की बिटिया खुशबू पुत्री कैलाश अकोदिया जाट, ग्राम- डूंगा का खेड़ा -बनेड़ा से राजमल डंडेल (जाट) (डेयरी सुपरवाइजर) के सुपुत्र सौरभ डंडेल ने Neet UG 2026 के एग्जाम में ऑल इंडिया लेवल पर 3932,9136,16925 वीं रैंक से अच्छे नंबरों और अच्छी रैंक से सफलता हासिल करके MBBS मैं चयन होने और सरकारी कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित करने पर परिवार व समाज की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रकट की !
शाहपुरा जाट समाज ब्लॉक अध्यक्ष अधिवक्ता रामप्रसाद जाट ने पूरे परिवार, समाज ,गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए तीनों प्रतिभाओं को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जो प्रतिभाओं के पिता एक साधारण किसान है और तीनों प्रतिभाएं छोटे-छोटे गांव से निकलकर इस मुकाम तक पहुंची है।
आपकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हो तो गांव की पगडंडियों से भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है!
अब डॉक्टर बनने की राह पर तुम्हारा पहला कदम आपको आगे के जीवन में भी सफलता और खुशियां दे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube