ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उच्च माध्यमिक विद्यालय महुआ में कुल 11 अध्यापकों की कमी कैसे हो पढाई

By Shubh Bhaskar · 17 Jul 2026 · 56 views
उच्च माध्यमिक विद्यालय महुआ में कुल 11 अध्यापकों की कमी कैसे हो पढाई

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

महुआ/माण्डलगढ़ तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुआ में आनन फानन में किये गए एक तरफा स्थानांतरण रिक्त पदों पर नये अध्यापक लगाना भूल गए। विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित कुल 11 पद रिक्त है। विद्यार्थियों की कुल संख्या लगभग 650 से अधिक है। ऐसे में विद्यार्थियों का अध्ययन बिलकुल चौपट हो रहा है। हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, प्राध्यापक तथा अंग्रेजी, हिन्दी , गणित, विज्ञान, संस्कृत, के वरिष्ठ अध्यापक, लेवल द्वितीय अंग्रेजी अध्यापक के पद खाली हो गये हैं। इससे गाँव वालों में भारी आक्रोश है। गाँव वालों ने मिलकर सी बीइओ कार्यलय मांडलगढ़ में ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वाले भाजपा मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, कैलाश चन्द्र शर्मा, लोकेश सोनी, दिनेश जैन, कैलाश धाकड़, भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष मांडलगढ़ ओम प्रकाश खटीक एवं समस्त ग्रामवासी थे। सीबीइओ ने शीघ्र समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube