थाना अधिकारी विश्नोई ने विभिन्न वाहन चालकों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने की सीख दी 20 चालान किए
By Shubh Bhaskar ·
16 Jul 2026 ·
51 views
थाना अधिकारी विश्नोई ने विभिन्न वाहन चालकों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने की सीख दी
20 चालान किए
पीपाड शहर ।उपखण्ड क्षेत्र के बोरुंदा पुलिस ने थाना अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुजाना राम बिश्नोई के नेतृत्व में कस्बे के घोड़ावट चौराहे व पुंदलू पर करीब 100 से अधिक वाहनों की जांच पड़ताल करते हुए वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा को लेकर नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए। वांछित दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर 20 वाहनों के चालान किए।थाना अधिकारी सुजानाराम बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई दिनेश काला, कांस्टेबल रामनरेश बेड़ा, बद्रीनारायण मीणा, हरसुख राम, सोहनलाल बेड़ा, रामराज भंवरिया व राधेश्याम कसोटिया की टीम ने जांच के दौरान वांछित दस्तावेजों की कमी पाए जाने के चलते 20 वाहनों के चालान किए।
थाना अधिकारी बिश्नोई वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात को लेकर वहां निश्चित गति में संचालन करने, आबादी क्षेत्र में धीमी गति से वाहन संचालन करने, वाहन संचालन के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने की सीख दी। वहीं बिश्नोई ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा सभी वाहन चालकों को वाहन फिटनेस, वाहन बीमा, वाहन चालक प्रमाण पत्र, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित संपूर्ण दस्तावेज साथ रखने की भी सीख दी। थाना अधिकारी विश्नोई ने बताया कि वर्तमान में ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं।