ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारत-इंडोनेशिया सहयोग से मलक्का जलडमरूमध्य के रणनीतिक महत्व पर ध्यान दे रहा भारत: *जेपी पांडेय*

By Shubh Bhaskar · 16 Jul 2026 · 28 views
भारत-इंडोनेशिया सहयोग से मलक्का जलडमरूमध्य के रणनीतिक महत्व पर ध्यान दे रहा भारत: *जेपी पांडेय*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रांची- भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता एवं झारखंड राज्य समाज कल्याण आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को वाट्सएप द्वारा बताया कि भारत की समुद्री और विदेश नीति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी रणनीतिक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मलक्का जलडमरूमध्य (Strait of Malacca) वैश्विक व्यापार का एक अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से विश्व के बड़े हिस्से का समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति गुजरती है। उनके अनुसार, भारत और इंडोनेशिया के बीच बढ़ता सहयोग इस क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति को और मजबूत कर सकता है।
जेपी पांडेय ने कहा कि यदि भारत इस क्षेत्र में अपनी समुद्री साझेदारी और संपर्क को प्रभावी ढंग से विकसित करता है तो भविष्य में वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में उसकी भूमिका और प्रभाव बढ़ सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना करते हुए कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की सक्रिय कूटनीति देश के दीर्घकालिक हितों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि मलक्का जलडमरूमध्य को विश्व व्यापार की "लाइफलाइन" माना जाता है और इस मार्ग का रणनीतिक महत्व आने वाले वर्षों में और बढ़ेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube