०6–०7 माह की गर्भवती गौ माता का गौ सेवक दल ने किया रेस्क्यू, घंटों की मशक्कत के बाद कराया उपचार!
By Shubh Bhaskar ·
16 Jul 2026 ·
45 views
०6–०7 माह की गर्भवती गौ माता का गौ सेवक दल ने किया रेस्क्यू, घंटों की मशक्कत के बाद कराया उपचार!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई से लगभग 15–16 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अरनिया में एक गर्भवती गौ माता के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलने पर गौ सेवक दल बांदीकुई ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सफल रेस्क्यू अभियान चलाया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अरनिया निवासी भागचंद सैनी ने सूचना दी कि करीब ०6–०7 माह की गर्भवती गौ माता के गले और सींगों में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रस्सी इस तरह कसकर बांध दी गई थी कि उसके दोनों सींग क्षतिग्रस्त हो गए। रस्सी के लंबे समय तक बंधे रहने के कारण सिर और गले में गहरे घाव हो गए, जिनमें बड़ी संख्या में कीड़े पड़ चुके थे। गौ माता गंभीर पीड़ा में इधर-उधर भटक रही थी।
सूचना मिलते ही गौ सेवक दल बांदीकुई की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गौ माता का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक प्राथमिक उपचार कर घावों की सफाई की गई, दवाइयां लगाई गईं और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। उपचार के बाद गौ माता की स्थिति में सुधार होने पर उसे सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
इस गौ सेवा अभियान में भरत सिंह बना,हितेश शर्मा, वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट जीव-जंतु प्रेमी मुकेश कुमार सैनी (बांदीकुई),मोहित पंडित,मोहित प्रधान,राघव बना लिखली,अमित सहित स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
गौ सेवक दल ने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी स्थान पर घायल,बीमार या संकट में फंसे गौवंश अथवा वन्यजीव दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित गौ सेवको या रेस्क्यू टीम को दें, ताकि समय रहते उनका उपचार और संरक्षण किया जा सके।