ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भाजपा नेता विशाल सिंह गौरा ने राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, बलरामपुर के विकास व गन्ना किसानों की समस्याओं को उठाया

By Shubh Bhaskar · 16 Jul 2026 · 59 views
भाजपा नेता विशाल सिंह गौरा ने राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से की शिष्टाचार भेंट, बलरामपुर के विकास व गन्ना किसानों की समस्याओं को उठाया


100 प्रतिशत गन्ना सर्वे, नए किसानों को शीघ्र पर्ची जारी करने तथा 45/36 कुंतल के स्थान पर 18 कुंतल पर्ची व्यवस्था लागू करने की मांग

सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर, 16 जुलाई 2026।
भाजपा नेता एवं गौरा मंडल मंत्री विशाल सिंह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के संजय सिंह गंगवार, राज्य मंत्री (गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग) से उनके लखनऊ स्थित शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद बलरामपुर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान विशाल सिंह ने जनपद के गन्ना किसानों की प्रमुख समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखते हुए मांग की कि गन्ना सर्वे शत-प्रतिशत कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान सर्वे से वंचित न रहे। उन्होंने नए किसानों को शीघ्र गन्ना पर्ची उपलब्ध कराने की भी मांग की, जिससे वे समय पर अपनी उपज चीनी मिलों तक पहुंचा सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में 45 एवं 36 कुंतल की पर्ची व्यवस्था के कारण किसानों को पर्ची मिलने में काफी विलंब होता है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस व्यवस्था में सुधार करते हुए 18 कुंतल की पर्ची जारी करने की व्यवस्था लागू किए जाने का अनुरोध किया, ताकि किसानों को समय पर पर्ची मिल सके और गन्ना आपूर्ति की प्रक्रिया अधिक सुगम एवं प्रभावी बन सके।

इस अवसर पर विशाल सिंह ने जनपद बलरामपुर की विकास संबंधी आवश्यकताओं से भी मंत्री को अवगत कराया तथा जनहित एवं किसानों के हित में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया।

राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और गन्ना किसानों के हितों की रक्षा तथा जनपद के विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

भेंट के अंत में विशाल सिंह ने मंत्री के आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक आश्वासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके सहयोग से जनपद बलरामपुर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube