ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जगन्नाथ मेले व गुरु पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 16 Jul 2026 · 33 views
जगन्नाथ मेले व गुरु पूर्णिमा की तैयारियों को लेकर राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर राजस्थान पुजारी महासंघ,अलवर की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भगवान श्री जगन्नाथ महाराज के मेले, सावन मास एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक और सेवा कार्यों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी के मेले के दौरान रूपवास में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीतल पेयजल प्याऊ लगाई जाएगी। इसके साथ ही भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा में राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से विशेष आरती एवं पूजन किया जाएगा। महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा, धर्म और जनकल्याण की भावना से इन आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गुरु पूर्णिमा महापर्व को भारतीय सनातन परंपरा के अनुरूप श्रद्धा,भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महासंघ जिले के सभी मंदिरों के पुजारियों से इस पुनीत आयोजन में सहभागी बनने तथा भगवान की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान करेगा।
बैठक में योगानंद शर्मा, अनिल शर्मा,रमाकांत शर्मा, मोनू शर्मा,कंचन शर्मा,योगेश शर्मा,श्याम बिहारी पाराशर, दिनेश चंद्र शर्मा,लोकेश शर्मा, कैलाश शर्मा,सुरेश चंद शर्मा, महेश चंद शर्मा,पंडित विवेकानन्द शर्मा सहित महासंघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube