गौ सेवा और संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील: *धर्म दास महाराज*
By Shubh Bhaskar ·
16 Jul 2026 ·
36 views
गौ सेवा और संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील: *धर्म दास महाराज*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने देशभर के सभी राज्यों के संगठन के कार्यकर्ताओं से गौ सेवा और गौ संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि गौ माता हम सभी की माता हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह उनकी सेवा और रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करे। उन्होंने कहा कि केवल संगठन से जुड़कर या स्वयं को गौ पुत्र कहलाने से दायित्व पूरा नहीं होता, बल्कि गौ माता की वास्तविक सेवा और संरक्षण करना ही सच्चे गौ पुत्र का धर्म है।
धर्म दास महाराज ने कहा कि संतों द्वारा कार्यकर्ताओं को "गौ पुत्र" का सम्मानजनक दर्जा दिया गया है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को इस सम्मान के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और गौ रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने सभी राज्यों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे दिखावे से ऊपर उठकर गौ सेवा, गौ संरक्षण और गौवंश के हित में निरंतर कार्य करें तथा समाज में गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं।