ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शैक्षिक महासंघ एबीआरएसएम ने नव पदस्थापित एसीबीईओ का किया स्वागत

By Shubh Bhaskar · 16 Jul 2026 · 46 views
शैक्षिक महासंघ एबीआरएसएम ने नव पदस्थापित एसीबीईओ का किया स्वागत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (एबीआरएसएम )खंड शाहपुरा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कार्यग्रहण करने वाले मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी( सीबीईओ) कार्यालय शाहपुरा में नव पदस्थापित अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,( द्वितीय) राजेंद्र कुमार शर्मा, रिसोर्स पर्सन आरपी पद पर शंकर लाल जाट व प्रशांत चौधरी का माला संगठन का उपरणा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। नव पदस्थापित अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक को नई ऊर्जा के साथ संबलन प्रदान करना और प्रत्येक विद्यालय को सहयोग प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरन एसीबीईओ प्रथम सत्यनारायण कुमावत संभाग संगठन मंत्री महेश कुमार शर्मा खंडअध्यक्ष अमर सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी हनुमान प्रसाद ,मंत्री राकेश सोनी कोषाध्यक्ष नयन बुला उपाध्यक्ष , संजय त्रिपाठी,पंकज सोनगरा,नवरत्न मल बगड़िया, चंद्र प्रकाश सर्वणकार,मोहन कोली, शिवराज धाकड़, विनोद जोशी विकास गॉड रामधन जाटआदि उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube