ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम।

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 41 views
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में नटनी का बारा मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में 30 वर्षीय दिनेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सूचना पर अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं, घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सड़क जाम खुलवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता में जुटे रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube