ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ रीज़न के सेवा प्रकल्प मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्थायी परिसर की दिशा में प्रयास तेज पर बैठक सम्पन्न।*

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 11 views
*
*जैन सोशल ग्रुप मेवाड़ रीज़न के सेवा प्रकल्प मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं स्थायी परिसर की दिशा में प्रयास तेज पर बैठक सम्पन्न।*

राकेश जैन/ राजस्थान/
उदयपुर/ जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन (JSGIF) मेवाड़ रीजन द्वारा पिछले 6 वर्षों से संचालित सेवा प्रकल्प “मेडिकल इक्विपमेंट बैंक” की बैठक का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ।

समिति अध्यक्ष शांतिलाल मेहता ने बताया कि मेडिकल इक्विपमेंट बैंक में उपलब्ध सभी चिकित्सा उपकरण जरूरतमंदों को एक माह तक पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं तथा उसके पश्चात केवल नाममात्र का सेवा शुल्क लिया जाता है। वर्तमान में प्रतिमाह लगभग 50 से 60 लाभार्थी इस सेवा प्रकल्प का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

जेएसजीआईएफ मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत ने कहा कि इस जन हितकारी सेवा प्रकल्प का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है, ताकि अधिकाधिक जरूरतमंद परिवार इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने सुझाव दिया कि उदयपुर में जहाँ-जहाँ चातुर्मास आयोजित हो रहे हैं, वहाँ जाकर साधु-संतों एवं समाजजनों के बीच मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की जानकारी दी जाए। साथ ही सभी उपकरणों का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया, जिससे लाभार्थियों को उत्कृष्ट सेवा प्राप्त हो सके।

अरुण मांडोत ने यह भी विश्वास दिलाया कि मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के लिए स्थायी एवं सुव्यवस्थित परिसर उपलब्ध कराने के प्रयास निरंतर जारी हैं तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत तक इस दिशा में ठोस व्यवस्था करने के लिए वे संकल्पबद्ध हैं।

समिति सदस्य सुनील गांग ने सुझाव दिया कि मेवाड़ रीजन के प्रत्येक जेएसजी सदस्य तक मेडिकल इक्विपमेंट बैंक की जानकारी पहुँचाई जाए। समिति सदस्य संतोष जैन ने वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।

बैठक में सर्वसम्मति से बाइपैप मशीन एवं आईसीयू बेड एवं अन्य अधिक मूल्यवान एवं अति आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और अधिक ध्यान लगाकर अधिक से अधिक रोगियों तक इस सेवा का लाभ पहुंचाया जा सके।

बैठक में चेयरमैन इलेक्ट पारस ढेलावत, उपाध्यक्ष हिमांशु मेहता,महेश पोरवाल, जितेंद्र हरकावत, पूर्व चेयरमैन ओ.पी. चपलोत, कोषाध्यक्ष श्यामलाल सिसोदिया, पूरणमल मेहता, अर्जुन खोखावत, महेश बया, नरेंद्र सेठ सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में संतोष जैन ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
सुनील गांग
जॉन कोऑर्डिनेटर एवं मेडिकल इक्विपमेंट बैंक सदस्य

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube