मालाखेड़ा के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश सिंह का सर्व समाज की ओर से मनाया गया 66वां जन्मदिवस।
By Shubh Bhaskar ·
15 Jul 2026 ·
40 views
मालाखेड़ा के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश सिंह का सर्व समाज की ओर से मनाया गया 66वां जन्मदिवस।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-मालाखेडा़-अलवर जिले के मालाखेड़ा के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अवधेश सिंह का 66वां जन्मदिवस बुधवार को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। जन्मदिवस की शुरुआत अलवर शहर में इष्ट देव एवं गायत्री माता की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद गोवंश को गुड़ और हरा चारा खिलाकर सेवा का संदेश दिया गया।
मालाखेड़ा कस्बे में सर्व समाज की ओर से विभिन्न स्थानों पर उनका जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी, टीम छावा गोरक्षा दल मालाखेड़ा,नरेंद्र नरूका,84 जाट समाज के अध्यक्ष मूलचंद चौधरी,लीलावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक हिम्मत सिंह चौधरी, जगदीश हंसावत,विक्रम सिंह राजपूत,एमआरएफ टायर संचालक बलराम राजपूत, वीरेंद्र सिंह राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने वरिष्ठ पत्रकार अवधेश सिंह का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
दिव्यांग जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी ने बताया कि सर्व समाज की ओर से वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अवधेश सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों एवं जाति-बिरादरी के लोगों की सहभागिता रही, जिन्होंने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।