ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और उमस से मिली राहत।

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 18 views
अलवर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी और उमस से मिली राहत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- अलवर जिले में राजगढ़,अलवर सहित अनेक जगहों पर मंगलवार दोपहर बाद करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया।
तेज बारिश के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कई मार्गों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में कुछ समय के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी।
पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण आमजन के साथ-साथ किसान भी चिंतित थे। मंगलवार की अच्छी बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली और खरीफ फसलों के लिए इसे लाभदायक माना जा रहा है।
बारिश के दौरान बच्चों और युवाओं ने भी मौसम का भरपूर आनंद लिया। कई लोग घरों से बाहर निकलकर बारिश का लुत्फ उठाते नजर आए। हालांकि बारिश थमने के बाद बुधवार को उमस भरी गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान किया,लेकिन मौसम में आई ठंडक से राहत का असर बना रहा। लोगों का कहना है कि नालों की सफाई नहीं होने के कारण वर्षांत का पानी सड़कों पर बहता है और गंदगी का ढेर लग जाता है। जिससे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर समय रहते सफाई हो जाती तो वर्षा का पानी सड़कों पर जमा नहीं होता और लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार में सफाई के नाम जो मोटा पैसा आता है वह जाता कहां है?

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube