ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में एबीवीपी का प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज गेट पर जताया विरोध।

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 7 views
अलवर में एबीवीपी का प्रदर्शन, चार सूत्रीय मांगों को लेकर कॉलेज गेट पर जताया विरोध।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
एबीवीपी के पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं का कहना था कि महाविद्यालय में लंबे समय से विभिन्न शैक्षणिक समस्याएं बनी हुई हैं, जिनके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ेगा।
प्रदर्शन के दौरान परिषद ने प्रशासन से चार सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो एबीवीपी आंदोलन को और तेज करेगी।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube