ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर सोसाइटी ने पल्लवी शर्मा को 'ज्योतिष रत्न' सम्मान से किया सम्मानित।
By Shubh Bhaskar ·
15 Jul 2026 ·
31 views
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर सोसाइटी ने पल्लवी शर्मा को 'ज्योतिष रत्न' सम्मान से किया सम्मानित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर सोसाइटी द्वारा पल्लवी शर्मा को प्रतिष्ठित 'ज्योतिष रत्न' सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर *सर्व समाज जागृति संघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष व अन्य संगठनों के प्रमुख पदों से जुड़े डॉ. सुरेश चंद शर्मा* ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।
*डॉ. शर्मा* ने कहा कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ एस्ट्रोलॉजर सोसाइटी का पंजीकरण वर्ष 2001 में हुआ था और पिछले 25 वर्षों से यह संस्था ज्योतिष के क्षेत्र में ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिष्ठित संस्था से अध्ययन कर 'ज्योतिष रत्न' सम्मान प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच ज्योतिष के प्रति रुचि तेजी से बढ़ रही है। अब युवा इसे केवल भविष्य जानने का माध्यम नहीं,बल्कि आत्म- खोज,आत्म-जागरूकता और मानसिक संतुलन का एक उपयोगी माध्यम मान रहे हैं। आज की पीढ़ी अपनी कुंडली और जन्मपत्री के माध्यम से अपने व्यक्तित्व,व्यवहार और भावनात्मक पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने का प्रयास कर रही है।
*डॉ. शर्मा* ने कहा कि आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया के कारण ज्योतिष एवं खगोलीय घटनाओं से जुड़ी जानकारी युवाओं तक आसानी से पहुंच रही है। अनिश्चितताओं से भरे वर्तमान दौर में अनेक युवा करियर,रिश्तों और दैनिक जीवन के निर्णयों में मार्गदर्शन के लिए भी ज्योतिष का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा,विशेषकर ज्योतिष,में रुचि लें तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ इसका अध्ययन करें, जिससे समाज और प्रदेश के विकास में सकारात्मक योगदान मिल सके।
इस अवसर पर पल्लवी शर्मा को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में दिनेश, विनोद, नरेश, सावित्री, अंजू, रेखा, स्वाती, शोभा, दुष्यंत, प्रतीक, प्राची, सिद्धार्थ, यश, आरुषि, प्रणव, गीतांजलि, आर्यमन, मधुसूदन, मधुश्री, श्रुति सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।