ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मालाखेड़ा में एडीजे कोर्ट शुरू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना जारी एसीजेएम न्यायालय की स्वीकृति और अधिवक्ता चैंबर निर्माण की भी उठी मांग।

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 19 views
मालाखेड़ा में एडीजे कोर्ट शुरू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना जारी
एसीजेएम न्यायालय की स्वीकृति और अधिवक्ता चैंबर निर्माण की भी उठी मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के मालाखेड़ा न्यायालय परिसर में एडीजे (अपर जिला एवं सत्र न्यायालय) शुरू कराने, एसीजेएम न्यायालय की स्वीकृति देने तथा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण की मांग को लेकर मालाखेड़ा ब्लॉक अधिवक्ता संघ का धरना 24 जून 2026 से लगातार जारी है। मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने पूरे दिन धरना दिया तथा दोपहर बाद न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
मालाखेड़ा ब्लॉक अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए अलवर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एडीजे कोर्ट की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका संचालन शुरू नहीं किया गया है।
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि स्वीकृत एडीजे कोर्ट को तत्काल शुरू किया जाए, मालाखेड़ा में एसीजेएम न्यायालय की स्वीकृति प्रदान की जाए तथा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए आवश्यक चैंबरों का निर्माण कराया जाए।
अधिवक्ता संघ का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को न्याय के लिए अलवर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, जिससे उनका समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेंगे।
अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना एवं न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। संघ ने सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र की जनता और अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांगों का समाधान करने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube