ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, जिला कलक्टर से वार्ता नहीं होने पर नाराजगी।

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 37 views
़अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी, जिला कलक्टर से वार्ता नहीं होने पर नाराजगी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मिनी सचिवालय के बाहर धरना लगातार जारी रहा। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला कलक्टर को व्यक्तिगत रूप से सौंपकर उनसे वार्ता करना चाहती हैं, लेकिन अब तक उनकी मुलाकात नहीं हो सकी है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई दिनों से आंदोलन जारी होने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि जिला कलक्टर स्वयं आकर उनकी समस्याएं सुनते और ज्ञापन स्वीकार करते तो मामले का समाधान निकल सकता था।
इधर धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube