ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ईन्टाली शिविर में नैनो डिएपी एवं नैनो युरीया से किसानों का अपव्यय का मुद्दा ऊठा

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 144 views
ईन्टाली शिविर में नैनो डिएपी एवं नैनो युरीया से किसानों का अपव्यय का मुद्दा ऊठा

दैनिक शुभ भास्कर जमनेश आमेटा राजस्थान उदयपुर जिले के मावली तहसील के ईन्टाली ग्राम पंचायत में प्रशासन आपके द्वारा ग्रामीण शिविर में किसानों का खाद खरिद में अनावश्यक नैनो डीएपी एवं नैनो युरीया से किसानों का अपव्यय धनराशी रोकने के लिए किसानों ने मुद्दा ऊठाया. ईन्टाली निवासी डॉ ललित नारायण आमेटा ने बताया की ग्राम सेवा सहकारी समिति ईन्टाली में आसपास के 15 गांव का क्लस्टर है जिनका मुख्य व्यावसायिक खेती पर निर्भर करता है यहाँ खेती में यूरिया व डीएपी खाद के साथ में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के अतिरिक्त भार से आम किसान की धनराशि अपव्यय हो रही है उसका कोई उपयोग नहीं ले रहा है, इस पर उच्च अधिकारी से बात की परंतु संतुष्टपरक जवाब नहीं मिला, प्रशासन आपके द्वारा ग्रामीण शिविर ईन्टाली में किसानो ने शिविर प्रभारी को किसानों पर अतिरिक्त भार के निस्तारण के लिए अवगत करवाया ।
अपव्यय का कारण -ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा कंपनी से जो खाद खरीदा जाता है जिसके एक गाडी के साथ 15 पेटी नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का अतिरिक्त भार का एडवांस समितियों को भुगतान करना पडता है यह अतिरिक्त व्यय किसानों को युरिया व डीएपी की खरीद पर जेलना पड रहा है. किसानों ने अवगत कराया कि सक्षम किसान ही नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का छिड़काव कर सकता है आम किसान के लिए उपयोग नहीं है व नहीं कर रहा है, किसानो के धन का दुरुपयोग हो रहा है । कार्रवाई की मांग- किसानों ने मांग की ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा कंपनी से जो खाद खरीद मे नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का अतिरिक्त भार से मुक्ती हेतु श्री निरंजन सिंह जी राठौड़ अतिरिक्त निदेशक कृषि विभाग उदयपुर संभाग द्वारा कंपनी को पाबंद की कारवाई होने पर आम किसान को राहत मिल सकती है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कालुलाल पीपाड़ा, प्रेम शंकर पुष्करणा, ओमप्रकाश धोबी, पूर्णाशंकर पुष्करना, गंगाराम जी पटेल, राहुल पुजारी, भरत मेनारिया, राजेश मेनारिया, योगेश जणवा आदि ने प्रशासन को ज्ञापन दिया । एक तरफ सरकार ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा दे दिए तथा कृषि अधिकारी रसायन को बढ़ावा देना

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube