ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सनाढ्य समाज शाहपुरा इकाई की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन महावीर दीक्षित बने अध्यक्ष

By Shubh Bhaskar · 15 Jul 2026 · 20 views
सनाढ्य समाज शाहपुरा इकाई की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
महावीर दीक्षित बने अध्यक्ष

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- सनाढ्य समाज शाहपुरा इकाई की बैठक रविवार को फुलिया खुर्द स्थित छोछलिया बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सामाजिक गतिविधियों के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति ने भाग लिया।
बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की। इसके बाद महावीर दीक्षित को सनाढ्य समाज शाहपुरा इकाई का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं श्याम सुंदर शर्मा को मंत्री तथा नंदलाल सनाढ्य को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनोज पुरोहित को युवा प्रतिनिधि चुना गया। वहीं महिलाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए पुनीत मंडेला को महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया। गीता देवी पुरोहित को महिला मोर्चा की मंत्री तथा कपिला शर्मा को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाज के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने तथा समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।
बैठक में संरक्षक शिवशंकर शुक्ला, प्रहलाद सनाढ्य, रमेश शर्मा, सत्येंद्र मंडेला, कैलाश मंडेला, प्रकाश दीक्षित, श्याम सुंदर तिवारी, मदन गोपाल दीक्षित, विक्रम शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, हनुमान दीक्षित, मानित मंडेला, कानू तिवारी, संदीप शर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण और सामाजिक एकजुटता से परिपूर्ण रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube