युवा उद्यमी गंगासिंह ने श्री बालाजी गौशाला में दी 51 हजार की सहयोग राशि
By Shubh Bhaskar ·
14 Jul 2026 ·
291 views
युवा उद्यमी गंगासिंह ने श्री बालाजी गौशाला में दी 51 हजार की सहयोग राशि
पीपाड शहर। पीपाड़ उपखंड के बोरुंदा कस्बे के भाकरों की ढाणी रोड स्थित श्री बालाजी गौशाला में युवा उद्यमी गंगासिंह राठौड़ द्वारा गौ सेवा के लिए 51,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई।गौशाला के सुवालाल दाधीच ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा उद्यमी गंगासिंह मेड़तिया ने अमावस्या के पावन अवसर पर गौशाला पहुंचकर 51,000 रुपये का चेक सुपुर्द किया। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से गौवंश को रिजका व हरा चारा खिलाकर पुण्य कमाया।इस सेवा कार्य के दौरान गौशाला अध्यक्ष छैलसिंह मेड़तिया, शिवराजसिंह, धर्माराम पटेल, वार्डपंच जगदीश आर्य और सोहनराम बावरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।