ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एनईबी थाने की नवनियुक्त एसएचओ सीमा सिनसिनवार का स्वागत, शहर में बढ़ते अपराध पर हुई चर्चा।

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 23 views
एनईबी थाने की नवनियुक्त एसएचओ सीमा सिनसिनवार का स्वागत, शहर में बढ़ते अपराध पर हुई चर्चा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- राय सिंह वेलफेयर सोसायटी, अलवर की ओर से मंगलवार को अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह के नेतृत्व में एनईबी थाने की नवनियुक्त थाना प्रभारी (एसएचओ) सीमा सिनसिनवार का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सरदार हरजीत सिंह (जीता), मधुर हर्ष भाटिया तथा सोसायटी के प्रतिनिधियों ने अलवर शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर एसएचओ सीमा सिनसिनवार से विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से एनईबी थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा जताई।
एसएचओ सीमा सिनसिनवार ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
स्वागत कार्यक्रम में सुखपाल सिंह, सुखवीर सिंह, गुरूनाम सिंह सहित राय सिंह वेलफेयर सोसायटी के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube