अलवर में ACB की बड़ी कार्यवाही: अरावली विहार थाने के ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा।
By Shubh Bhaskar ·
14 Jul 2026 ·
16 views
अलवर में ACB की बड़ी कार्यवाही: अरावली विहार थाने के ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को अलवर शहर के अरावली विहार थाना में तैनात एएसआई शंकर लाल शर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। कार्यवाही एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एएसआई शंकर लाल शर्मा ने एक मुकदमे में मदद करने की एवज में परिवादी से कुल 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि आरोपी पहले ही 15 हजार रुपये ले चुका था, जबकि शेष 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ट्रैप की कार्यवाही के बाद एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
एसीबी की ओर से मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे की कार्यवाही जांच के आधार पर की जाएगी।