कुल्हाड़ी के वार से घायल नंदी का गौ रक्षा दल ने किया सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा गया।
By Shubh Bhaskar ·
14 Jul 2026 ·
18 views
कुल्हाड़ी के वार से घायल नंदी का गौ रक्षा दल ने किया सफल रेस्क्यू, उपचार के बाद छोड़ा गया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई के ग्राम गूलर चौराहा के पास एक बड़े आकार के नंदी (सांड) के घायल होने की सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल बांदीकुई की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नंदी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
गौ रक्षा दल के सदस्यों ने लगभग साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल नंदी का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद चिकित्सक की देखरेख में उसका उपचार कराया गया। उपचार के उपरांत नंदी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
इस गौ सेवा अभियान में जीव-जंतु प्रेमी एवं सर्पमित्र मुकेश सैनी (बांदीकुई), राघव बना (लिखली),मोहित पंडित (पिचूपाड़ा कला),महेश बना, हितेश पंडित,अमित गुर्जर (बावन पाड़ा),डॉ. हीरालाल, प्रदीप,जीतू (भांडेडा) सहित गौ रक्षा दल के अनेक गौ सेवक एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
गौ रक्षा दल बांदीकुई व जीव-जंतु प्रेमी सर्प मित्र मुकेश सैनी ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई घायल, दुर्घटनाग्रस्त या असहाय बेजुबान पशु दिखाई दे तो तत्काल टीम को सूचना दें। एक फोन कॉल किसी बेजुबान जीव का जीवन बचा सकती है।