ऐतिहासिक लाखा बावड़ी में दूसरी बार चला स्वच्छता अभियान; तैराकी शिविर की तैयारियां शुरू
By Shubh Bhaskar ·
14 Jul 2026 ·
217 views
ऐतिहासिक लाखा बावड़ी में दूसरी बार चला स्वच्छता अभियान; तैराकी शिविर की तैयारियां शुरू
पीपाड़ शहर। स्थानीय ऐतिहासिक लाखा बावड़ी में पूर्व चेयरमैन एडवोकेट महेंद्र सिंह कच्छवाहा के नेतृत्व में दूसरी बार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मीरां तैराकी संघ के राजकुमार सोलंकी द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत बावड़ी परिसर की सघन साफ सफाई की गई।सफाई अभियान के साथ ही आगामी दिनों में बावड़ी में आयोजित होने वाले तैराकी शिविर की विशेष तैयारियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों ने आमजन से सार्वजनिक जल स्रोतों तथा ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने की अपील की।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छवाहा, मंडल महामंत्री देवाराम जांगिड़, रामकिशोर टाक, रंगराज सोलंकी, ललित सोनी, दिनेश चौहान दर्जी, जमादार मोतीलाल, सफ़ाई कर्मी ज्ञानचंद, गोविंद, आनंद, रवि, तेजराज सोलंकी, और हेमराज सोलंकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व सफाईकर्मी उपस्थित रहे।