दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से महिला की मौत।
By Shubh Bhaskar ·
14 Jul 2026 ·
9 views
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से महिला की मौत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।