ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डाइट बसवा में प्रशासनिक अधिकारी रामप्रसाद जाट ने संभाला पदभार, स्टाफ सदस्यों ने किया भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 12 views
डाइट बसवा में प्रशासनिक अधिकारी रामप्रसाद जाट ने संभाला पदभार, स्टाफ सदस्यों ने किया भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बसवा- निदेशक माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश की पालना में संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, जोधपुर संभाग,जोधपुर कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत रामप्रसाद जाट ने मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), बसवा (दौसा) में प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पद पर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर डाइट बसवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जाट का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्थान परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ संस्थान को मिलेगा और कार्यों में और अधिक गति एवं गुणवत्ता आएगी।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अनिल कुमार गर्ग,वरिष्ठ व्याख्याता डॉ.सत्यदेव उपाध्याय,गिर्राज प्रसाद गुप्ता, महेश चंद शर्मा,व्याख्याता सुनील कुमार जांगिड़,कृष्णा मीना,शिवचरण गुर्जर,संस्थापन अधिकारी कैलाश चंद त्रिपाठी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा,सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर सैनी,निजी सहायक आलोक मीना,कनिष्ठ सहायक हनी गोपालिया,अशोक सैनी, कमलेश मीना,एमआईएस अमन सैन सहित संस्थान के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube