ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ सम्मान के लिए हस्ताक्षर अभियान में उतरीं गौ पुत्री पार्वती शर्मा, 30 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य।

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 19 views
गौ सम्मान के लिए हस्ताक्षर अभियान में उतरीं गौ पुत्री पार्वती शर्मा, 30 लाख हस्ताक्षरों का लक्ष्य।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कोटा-
कोटा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की ओर से गौ माता को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को कोटा जिले में विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व संगठन की कोटा संभाग अध्यक्ष गौ पुत्री पार्वती शर्मा ने अपनी टीम के साथ किया।
संगठन के अनुसार यह "गौ सम्मान आह्वान अभियान" ब्रजधाम के संतों द्वारा शुरू किया गया है, जो वर्तमान में देशभर में संचालित किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी भी इस अभियान से जुड़े हुए हैं और गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान के लिए जनसमर्थन जुटाने का आह्वान कर रहे हैं।
अभियान के दौरान पार्वती शर्मा ने कहा कि गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को इस जनजागरण अभियान से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन ने प्रत्येक राज्य से 30 लाख हस्ताक्षर एकत्रित करने का संकल्प लिया है।
संगठन ने सभी राज्यों के कार्यकर्ताओं से अभियान को गति देने की अपील करते हुए कहा कि संत समाज, किन्नर समाज, महिलाओं, पुरुषों और युवा पीढ़ी को साथ लेकर जनसमर्थन बढ़ाया जा रहा है, ताकि गौ संरक्षण और गौ सम्मान के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा की जा सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube