ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा ने संभाला पदभार, हुआ भव्य स्वागत।

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 5 views
लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा ने संभाला पदभार, हुआ भव्य स्वागत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- लक्ष्मणगढ़- अलवर जिले में नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ में नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी चेतन बैरवा ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं भाजपा नेता बन्ना राम मीणा के प्रति आभार जताया। नगर पालिका परिसर में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नए अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगर पालिका में प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी तथा जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा, सुभाष तिवाड़ी, प्रमोद बोहरा, भूपेंद्र राघव, मुस्ताक खान, रवि प्रजापत, समय सिंह यादव, त्रिलोक सैदावत, त्रिलोक मीणा, सतीश बसवाल, उपेंद्र नरूका, सचिन देसवाल, मोनू साहू, अजय राघव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी एडवोकेट शेखर वशिष्ठ द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube