ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी पंचायत समिति का मुख्य द्वार टूटा, हजारों लोगों की जान पर मंडरा रहा खतरा।

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 7 views
रैणी पंचायत समिति का मुख्य द्वार टूटा, हजारों लोगों की जान पर मंडरा रहा खतरा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रैणी- रैणी उपखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार पिछले दो-तीन माह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा है। मुख्य द्वार का एक हिस्सा टूटकर अलग दिखाई दे रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
इस मुख्य द्वार के नीचे से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। पंचायत समिति कार्यालय के अलावा सीबीईओ कार्यालय, पीडब्ल्यूडी, सीडीपीओ कार्यालय,तहसील कार्यालय,कृषि विभाग,ट्रेजरी तथा रैणी ब्लॉक के अन्य कई सरकारी कार्यालय इसी परिसर में स्थित हैं। इन कार्यालयों में आने वाले अधिकारी,कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिकों को मजबूरी में इसी जर्जर प्रवेश द्वार के नीचे से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी समय द्वार गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है।
मामले में मीडिया द्वारा रैणी के बीडीओ से उनके व्हाट्सएप नंबर पर क्षतिग्रस्त द्वार का फोटो भेजकर पक्ष जानने का प्रयास किया गया,लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले पंचायत समिति के मुख्य द्वार की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आमजन और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube