ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों को भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों बालिकाएं बरामद

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 17 views
शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों को भगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों बालिकाएं बरामद

सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। थाना ललिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना ललिया क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम मोतीपुर मंगराकोहल निवासी मिट्ठू लाल पुत्र प्रेम चौहान तथा ग्राम मोतीपुर निवासी मोनू पुत्र भगौती (हाल पता- गुमड़ी, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा) उसकी 14 वर्षीय पुत्री और उसके भाई की 13 वर्षीय पुत्री को शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना ललिया में मुकदमा अपराध संख्या 88/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। वहीं, दोनों बालिकाओं को महिला पुलिस टीम की सुपुर्दगी में देकर अग्रिम विधिक प्रक्रिया एवं आवश्यक सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर, बलरामपुर भेजा गया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube