ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जोधपुर वुशू संघ ने 40 राष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 04 Jan 2026 · 30 views
जोधपुर वुशू संघ ने 40 राष्ट्रीय खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

जोधपुर।जोधपुर वुशू संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जिला व प्रदेश का मान बढ़ाने वाले 40 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय वुशू केंद्र पर आयोजित इस कार्यक्रम में पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सराहा गया।जोधपुर वुशू संघ के अध्यक्ष सुरेश डोसी ने बताया कि समारोह में रोटरी क्लब जोधपुर की अध्यक्ष मधु समदानी, JNVU क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष आर.सी. मीणा, वरिष्ठ समाजसेवी उमेश लीला, भैरू बाग ट्रस्ट के सचिव जगदीश गांधी और जोधपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूनम सिंह शेखावत बतौर अतिथि उपस्थित रहे। इनके साथ ही जोधपुर वुशू संघ के संरक्षक डॉ. हनुमान प्रसाद गौड़, हेमंत शर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र जांगिड़ और मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह भाटी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।संघ के सचिव विनोद आचार्य ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में आयोजित 'फेडरेशन कप वुशू प्रतियोगिता' के विजेताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसमें नविता, लक्षिता और अलमास ने स्वर्ण पदक जीतकर जोधपुर शहर का नाम रोशन किया। वहीं निखिल सेन और नविता ने रजत पदक, जबकि प्रेक्षा चौधरी, अर्चना, पार्थ सेन और कविश शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किए।सचिव ने बताया कि जोधपुर के मार्शल आर्ट्स के लिए उपलब्धियों भरा रहा। इस वर्ष वुशू के 27 और मुक्केबाजी के 13 खिलाड़ियों सहित कुल 40 प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई।खिलाड़ियों की सफलता के पीछे मेहनत करने वाले प्रशिक्षकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कोचों में चंद्र टाक, रोहित तेजी, सोहन राम, कपिल सिसोदिया, कामेश सिसोदिया, विक्रम सिंह, सुरेश चौधरी और ऋषभ परिहार शामिल रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube