ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर मासिक रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने दिखाया मानव सेवा का जज़्बा।

By Shubh Bhaskar · 14 Jul 2026 · 34 views
भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर मासिक रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने दिखाया मानव सेवा का जज़्बा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक माह की 12 तारीख को आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान अभियान के तहत सोमवार को जीवनधारा ब्लड बैंक, अलवर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राजगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा, पुर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित वक्ताओं ने रक्तदान को सबसे बड़ा महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना रहा।
वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे बिना किसी आर्थिक खर्च के किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान से जुड़कर समाज सेवा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube