ऊंट संरक्षण योजना में रिश्वतखोरी: जैसलमेर में डॉक्टर व पशुधन निरीक्षक ०3 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
By Shubh Bhaskar ·
13 Jul 2026 ·
19 views
ऊंट संरक्षण योजना में रिश्वतखोरी: जैसलमेर में डॉक्टर व पशुधन निरीक्षक ०3 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान जैसलमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ स्थित राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में बड़ी कार्यवाही करते हुए ऊंट संरक्षण योजना के तहत अनुदान दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले दो अधिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार,आरोपी डॉ. राघव डोई और पशुधन निरीक्षक सोनू रैगर ने परिवादी एवं उसके भाई के ऊंट संरक्षण योजना के आवेदन का सत्यापन,ऊंटनी एवं उसके बच्चे की टैगिंग,आवेदन ऑनलाइन कर अनुदान की राशि बैंक खाते में डलवाने के बदले प्रति आवेदन ०2 हजार रुपये,यानी कुल ०4 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के अनुसार, आरोपी सोनू रैगर पहले ही ०1 हजार रुपये फोनपे के माध्यम से ले चुका था। इसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की कार्यवाही की। सोमवार को पशु चिकित्सालय मोहनगढ़ में डॉ. राघव डोई के सामने ही सोनू रैगर ने परिवादी से शेष ०3 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लेकर अपनी जेब में रख लिए। इसी दौरान एसीबी टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया तथा रिश्वत की राशि बरामद कर ली। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यवाही एसीबी रेंज जोधपुर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के पर्यवेक्षण में तथा बाड़मेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई।
एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। ब्यूरो ने आमजन से भ्रष्टाचार की शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर दर्ज कराने की अपील की है।