परशुराम सेना ने जोधपुर संभाग की सभी कार्यकारिणियां भंग कीं, जल्द होगा पुनर्गठन।
By Shubh Bhaskar ·
13 Jul 2026 ·
30 views
परशुराम सेना ने जोधपुर संभाग की सभी कार्यकारिणियां भंग कीं, जल्द होगा पुनर्गठन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने राष्ट्रीय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष दीपक दाधीच के निर्देशानुसार जोधपुर संभाग की समस्त कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।
जारी जानकारी के अनुसार संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत जोधपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जोधपुर, फलौदी,जैसलमेर,बाड़मेर, पाली,जालौर,सिरोही एवं बालोतरा जिलों के सभी प्रकोष्ठों की जिला,ब्लॉक,तहसील एवं नगर स्तर की कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने बताया कि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुनर्गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष दीपक दाधीच तथा प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से शीघ्र ही जोधपुर संभाग के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी।
उन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से आगामी नियुक्तियों तक संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने में सहयोग करने का आह्वान किया।