ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नानण ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, मौके पर हुआ समस्याओं का निस्तारण

By Shubh Bhaskar · 13 Jul 2026 · 171 views
नानण ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, मौके पर हुआ समस्याओं का निस्तारण

​पीपाड शहर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत नानण में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।​शिविर में सहकारिता योजनाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सीताराम टाक के निर्देशन में सहकारी समिति के पात्र सदस्यों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऋण देने का निर्णय लिया गया। सहकारी समिति व्यवस्थापक मंगलाराम चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान किसान सदस्यों के ऋण पंजीयन आवेदन फॉर्म और पत्रावली रजिस्ट्रेशन का कार्य किया गया साथ ही नए सदस्यों को भी समिति से जोड़ा गया। इसके अलावा किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सहकारिता योजना के तहत एसटी ऋण, गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।​इस अवसर पर स्थानीय प्रशासक सुंदरी देवी, मंडल सदस्य अमराराम, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube