पीपाड़ शहर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद सुहेल शेख ने संभाला कार्यभार, पदभार ग्रहण करते ही शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण
By Shubh Bhaskar ·
13 Jul 2026 ·
194 views
पीपाड़ शहर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद सुहेल शेख ने संभाला कार्यभार, पदभार ग्रहण करते ही शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण
पीपाड़ शहर। स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान (जयपुर) के निदेशक महोदय द्वारा जारी आदेश की पालना में श्री मोहम्मद सुहेल शेख ने सोमवार को नगर पालिका पीपाड़ शहर में अधिशाषी अधिकारी के रिक्त पद पर अपना कार्यग्रहण कर लिया है।कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही नए अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद सुहेल शेख सीधे एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने नगर पालिका सभागार में चल रहे 'शहरी सेवा शिविर-2026' के अंतर्गत वार्ड संख्या 01 से 35 के फॉलोअप कैंप का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने पालिका व अन्य संबंधित विभागों के कार्मिकों से शिविर में प्राप्त हो रहे आवेदनों की प्रगति और वस्तुस्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आमजन से प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का त्वरित और समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि जनता को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान शिविर के सह-प्रभारी व कनिष्ठ अभियंता विपिन परिहार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिवलाल सैन, हरेंद्र चौधरी, राजेंद्र कुमार शर्मा सहित नगर पालिका एवं अन्य विभागों के विभिन्न अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।